बिहार में युवाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण 15 नवंबर से
(India)
बिहार के युवाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण 15 नवंबर से शुरू हो जायेगा... पहले चरण में हिंदी-अंग्रेजी संवाद कला और कंप्यूटर की जानकारी मिलेगी.... कौशल युवा प्रोग्राम के तहत राज्य में एक साथ 1500 कौशल विकास केंद्र के एक साथ शुरू हो जाने की उम्मीद है..... एक मौटे अनुमान के अनुसार इनमें 75000 युवा एक साथ प्रशिक्षण लेंगे..... श्रम संसाधन विभाग युवाओं के कौशल विकास के लिए मिशन मोड पर काम कर रहा है. विभाग तो राज्य के सभी 534 प्रखंडों में तो कौशल विकास केंद्र संचालित करेगा ही इसके अलावा विभाग ने निजी तौर पर भी केंद्र संचालित करने के लिए संस्थाओं व व्यक्तिगत तौर पर आवेदन आमंत्रित किया...... विभाग निजी कौशल विकास केंद्रों पर पूरी नजर रखेगा. कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का नाम विभाग को मिलेगा और व सेंटर को देगा. वहीं प्रदेश के प्रधान सचिव का कहना है कि कौशल युवा प्रोग्राम के तहत 15 नवंबर से करीब डेढ़ हजार केंद्र पर कौशल विकास का प्रशिक्षण शुरू हो जायेगा. पूरे कार्यक्रम की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी. 15 अक्टूबर तक केंद्र बनकर तैयार हो जायेगा....

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।