बैंक ऑफ इंडिया में है नौकरी का अवसर
(India) शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्घारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्नातक, अटेंडेंट के लिए 10वीं पास व अन्य दो पदों के लिए 8वीं पास योग्यता निर्घारित की गई है। इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष निर्घारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2014 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन साक्षात्कार व प्रमाणपत्रों का सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
वेतनमान
ऑफिस असिस्टेंट के लिए 15000 रूपए प्रतिमाह, अटेंडेंट के लिए 8000 रूपए प्रति माह और अन्य पदों के लिए 5000 रूपए प्रति माह वेतनमान निर्घारित किया गया है।
आवेदन प्रकिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को निर्घारित प्रारूप में भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्घारित पते पर 20 अक्टूबर 2014 तक भेज दें। आवेदन पत्र और आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बैंकऑफइंडिया डॉट को डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।