बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1039 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार 29 नवम्बर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन के प्रोफेशनल्स की जरूरत है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई किया जा सकता है। पद विवरण की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। विस्तृत जानकारी के यहां क्लिक करें।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
