देश में नौकरियों की बहार आने वाली है, साथ ही तन्ख्वाह में भी भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण से मिली है। सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय नियोक्ता आने वाले महीनों में नई नियुक्तियों को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि उनकी योजना अधिक संख्या में कर्मचारियों की भर्ती करने एवं तनख्वाह का स्तर बढाने की है। करियर बिल्डर इंडिया द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, 73 प्रतिशत नियोक्ताओं ने आगामी महीनों में पूर्णकालिक स्थायी कर्मचारी नियुक्त करने की योजना बनाई है, जबकि 60 प्रतिशत नियोक्ताओं की योजना अस्थायी या ठेका कर्मचारियों की नियुक्ति की है। करियरबिल्डर इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रमलेश मचामा ने कहा, 2015 की पहली छमाही में रोजगार में वृद्धि औसत से कम रही, इसके बावजूद भारतीय नियोक्ता स्थायी और ठेका कर्मचारियों की संख्या बढाने की संभावना तलाश रहे हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
