भारत आया सबसे स्लिम और खूबसूरत स्मार्टफोन!
(India) यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 29990 रूपए रखी गई है। स्लिम और आकर्षक होने के साथ-साथ यह शानदार कैमरा स्मार्टफोन भी है। कंपनी ने इसमें अत्याधुनिक फीचर्स दिए हैं जिससे यह एक जबरदस्त परफोर्मेश वाला फोन भी है,,,ओप्पो आर5 एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ओएस पर आधारित कलर 2.0 ओएस पर काम करता है। इसकी मोटाई महज 4.85 एमएम है। इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी अमोलेड डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 615 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसमे 13 एमपी मैन कैमरा सोनी आईएमएक्स214 सेंसर, एप/2.0 अर्पाचर तथा एलईडी फ्लैश के साथ दिय गया है जबकि फ्रंट में भी शानदार कैमरा लगा है। कनेक्टिविटी आप्शंस में इसमें वाय-फाय, ब्लूटुथ, टीडी एलटीई तथा माइक्रोयूएसबी दिए गए हैं। इसकी एक और खास बात इसमें दी ई वीओओसी रेपिड चार्जिग तकनीक है जिसके तहत इसकी 2000 एमएएच की बैटरी मात्र 30 मिनट में ही 75 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।