(India)
वन्यजीव विज्ञानी बीसी चौधरी ने कहा कि यह संभवत: भारत में खोजी गई जेलीफिश वाली पहली झील है। जेलीफिश का घनत्व वहां बहुत अधिक है। पानी साफ रहने पर आप उन्हें बाहर से भी देख सकते हैं। चौधरी के नेतृत्व में ही वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के अनुसंधानकर्ताओं को हाल में गुजरात के अर्माबाड़ा नाम के एक छोटे से नगर के नियमित दौरे के दौरान जेलीफिश के प्राकृतिक वास का पता चला। डब्ल्यूटीआई के समुद्री जीवविज्ञानियों ने पानी के भीतर काम करने वाले कैमरे के साथ झील में गोता लगाया और पाया कि पांच.छह एकड़ क्षेत्र में फैली झील की तलहटी ‘अपसाइड डाउन जेलीफिश’ नाम की जेलीफिश की परत जैसी बिछी हुई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।