भारत के लिए गूगल नेक्सस 6 की कीमत पता चली
(India) वहां 32 जीबी वाले फोन की कीमत 44,000 रुपए और 64 जीबी वाले फोन की कीमत 49,000 रुपए दिख रही है। अमेरिका में 32 जीबी वाले मॉडल की कीमत 649 डॉलर (करीब 40 हजार रुपए) यानी आईफोन 6 के बराबर रखी गई है। 64 जीबी वाले गूगल नेक्सस 6 की कीमत 699 डॉलर (करीब 43 हजार रुपए) रखी गई है। गूगल नेक्सस 6 को मोटोरोला ने बनाया है। ऐल्युमिनियम फ्रेम और कर्व्ड बैक के साथ इसका डिजाइन थोड़ा-बहुत मोटोरोला मोटो X सेकंड जेनरेशन से मिलता-जुलता है। इसमें 493 पीपीआई (पिक्सल/इंच) पिक्सल डेंसिटी और 2560x1440 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5.96 इंच का QHD डिस्प्ले है।


DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।