भारत में जन्मे वैज्ञानिक डॉ. थॉमस जॉन कोलाकोट को इंडस्ट्रीयल केमेस्ट्री के क्षेत्र में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के प्रतिष्ठित एसीएस अवार्ड-2015 के लिए चुना गया है। आइआइटी चेन्नई के छात्र रह चुके कोलाकोट औद्योगिक रसायन के क्षेत्र के यह अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय हैं कोलाकोट का यह सम्मान क्रॉस कपलिंग से धातुई उत्प्रेरक बनाने के लिए दिया गया। इसका उपयोग औद्योगिक और शैक्षणिक दोनों ही क्षेत्रों में किया जा सकेगा। उनके द्वारा बनाए गए उत्प्रेरक का प्रयोग हेपेटाइटिस-सी, मधुमेह आदि की दवाई बनाने में होता है। उत्प्रेरक के क्षेत्र में योगदान के लिए 2012 में कोलाकोट को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। कोलाकोट 1995 से केमिकल कंपनी जॉनसन मैट्टी से जुड़े हैं और कंपनी के अमेरिका, ब्रिटेन और भारत स्थित प्रयोगशालाओं को निर्देश देते हैं। इस साल अक्टूबर में उनकी किताब न्यू ट्रेंड्स इन क्रॉस कपलिंगरू थ्योरी एंड एप्लीकेशन भी प्रकाशित होने वाली है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
