भारत में मिलती है विदेशी कर्मचारियों को हाई सैलरी!
(India)

एचएसबीसी के एक सर्वे के अनुसार दुनिया में ऊंची आय वाले विदेशी कर्मचारियों का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा भारत में रहता है। चीन के बाद भारत में विदेशी कर्मचारियों को हाई सैलरी मिलती है। इस मामले में भारत स्विट्जरलैंड, रूस और हॉन्गकॉन्ग आदि कई देशों से आगे है। एचएसबीसी एक्सपैट की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार भारत में काम कर रहे 18 प्रतिशत विदेशी लोग 2,50,000 डॉलर सालाना या इससे ज्यादा वेतन पाते हैं। चीन में इतना ही वेतन पाने वाले विदेशी लोगों की संख्या 29 प्रतिशत है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।