(India)
अब 8 जीबी वाला फोन 10499 रुपए का मिल रहा है। 16 जीबी वाला फोन 11999 रुपए का मिल रहा है। माना जा रहा है कि आसुस जेनफोन और श्याओमी Mi 3 से मोटोरोला को कड़ी टक्कर मिल रही थी, जिसके चलते मोटो G की कीमत कम की गई है। भारत में बेचा जाने वाला मोटो G ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसे ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट का अपडेट मिल चुका है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, एड्रिनो 305 जीपीयू और एक जीबी रैम है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इंटरनल स्टोरेज में 8 जीबी और 16 जीबी के ऑप्शन हैं। बैटरी 2070mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, और ब्लूटूथ 4.0 शामिल हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।