भारत में रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट सेंटर खोलेगी श्याओमी
(India) वह लोकल कन्ज़यूमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर मोबाइल भी बनाना चाहती है। कंपनी देश में अपनी फ्लैश सेल्स स्ट्रैटिजी से धमाल मचा चुकी है। कंपनी के इंटरनैशनल ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने कहा, 'अगले 12 महीनों में हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। हम यहां रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट सेंटर खोलेंगे। इसमें डिजाइनर्स के साथ इंजिनियरिंग टीम होगी, प्रॉडक्ट मैनेजर्स और सॉफ्टवेयर इंजिनियर्स होंगे, जो भारतीय मार्केट के लिए भारत में फीचर्स तैयार करेंगे।' श्याओमी को 'चीन का ऐपल' कहा जाता है। वह भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है और इसके लिए चीन से हैंडसेट सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में जुटी हुई है। भारत में इस साल स्मार्टफोन की बिक्री 8 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल से दोगुनी होगी। कंपनी Mi 3 स्मार्टफोन की मांग के मुताबिक यहां सप्लाई नहीं कर पा रही है। इस वजह से उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारत में अब तक कंपनी ने सिर्फ यही मोबाइल बेच रही है। कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन श्याओमी रेडमी 1S की बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी। श्याओमी 6 फ्लैश सेल में भारत में अब तक 95,000 Mi 3 फोन बेच चुकी है, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के हिसाब से डिमांड इससे 10 गुना ज्यादा है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपए है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।