(DELHI, DELHI)
भारत और चीन के संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारत ने चीन के तीन पत्रकारों को वीजा देने से मना किया तो अब पड़ोसी देश की मीडिया से धमकी दी जा रही है। चीनी मीडिया के अनुसार, भारत ने यदि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में चीन के रुख का बदला लेते हुए पत्रकारों को वीजा देने से इन्कार किया है तो उसे 'गंभीर परिणाम' का सामना करना होगा। ग्लोंबल टाइम्सन ने लिखा है,’यदि वास्त व में एनएसजी सदस्युता मामले पर चीन के नकारात्माक रुख का बदला भारत इस तरह चीनी पत्रकारों को देश से निकाल कर ले रहा है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।