मंगल ग्रह पर भेजिए अपना नाम
(India) आगामी चार दिसंबर को इस यान का परीक्षण उड़ान होगा। लगभग 95 हजार लोग पहले ही इस मुहिम के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इसके लिए आपको नासा (ओरियन मार्स विजिट) की वेबसाइट पर साइन इन करना होगा और कुछ सूचनाएं भरनी होगी। इसके बाद वेबसाइट आपके नाम का डिजिटल बोर्डिग पास जारी करेगा।
इसके बाद आपको एक संदेश प्राप्त होगा , सफल! आपका नाम ओरियन उड़ान परीक्षण के जरिए मंगल तक पहुंच जाएगा। सभी नाम एक माइक्रोचिप पर दर्ज होंगे। ओरियन उड़ान परीक्षण में अपना नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओरियम प्रोग्राम मैनेजर मार्क गेयर ने कहा, खोज और लोगों को भविष्य में मंगल ग्रह तक पहुंचाने के लिए नासा बेहद कड़ी मेहनत कर रहा है. इन नामों को भेजकर हम भविष्य में लोगों को यात्रा का हिस्सा बनाने में सक्षम होंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।