अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को कहा कि मार्स क्यूरोसिटी रोवर यान लाल ग्रह मंगल पर रहस्यमयी चट्टानों की जांच करेगा। रोवर पिछली पहाड़ियों पर चढ़ते हुए जिन अजीबोगरीब चट्टानों को देखता हुआ आया था, इसी मार्ग पर दोबारा जाकर वह उनमें से कुछ की जांच करेगा। मंगल के माउंट शार्प पर वह इन रहस्यमयी चट्टानों की आंतरिक परतों की जांच करेगा। इस मार्ग पर पहला लक्ष्य पेलोना नाम की चट्टान होगी। ये पहारुम्प हिल्स पर दानेदार चट्टान है। इसे सितंबर में रोवर ने कैमरे में कैद किया था। इसके बाद पिंक क्लिफ नामक चट्टान का मुआयना होगा। कैलीफोर्निया की पासाडेना स्थित नासा की जेट प्रपलजन लेबोरेट्री में क्यूरोसिटी के वैज्ञानिक अश्विन वासवाड़ा ने बताया कि जब मंगल की सतह पर चट्टानों में अधिक भिन्नता दिखती है तो खोज की संभावना बढ़ जाती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
