(India)
कंपनी ने इसकी कीमत 8,999 रुपये तय की है। यह फोन अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। 19 दिसंबर दोपहर 2 बजे से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इस ड्यूल सिम फोन में 1.5 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 SoC प्रोसेसर, 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। यह 4G को भी सपॉर्ट करेगा। इसमें 5.5 इंच HD स्क्रीन, 720 पिक्सल डिस्प्ले, गरिला ग्लास 3, 267 ppi, 16 जीबी एक्सपेंडेबल मेमरी, 2 जीबी रैम, 2500 mAh बैटरी, 5 मेगापिक्सल फ्रंट और 13 मेगापिक्सल रीयर कैमरा जैसे फीचर्स होंगे। इस फोन की चिप कॉर्टेक्स A-7, कॉर्टेक्स A-53 की अपडेट है। यूरेका में मूनस्टोन फिनिश बैक पैनल भी होगा। कंपनी ने दावा किया है कि फोन की सर्विस आपको घर पर ही दी जाएगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।