माइक्रोसॉफ्ट ने मात्र 8299 में उतारा 4जी विंडोज स्मार्टफोन
(India) कंपनी ने इसे "लूमिया 638" नाम से भारतीय बाजार में उतारा है। लूमिया 638 स्मार्टफोन की दूसरी सबसे खास बात ये है कि इसमें दो सिम लगती है। कंपनी ने पहली बार इसे चीन के शंघाई में इसी साल जून माह में आयोजित मोबाइल एशिया एक्सपो में लांच किया था, लेकिन अब इसे भारत मे भी बिक्री के लिए उतार दिया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये है कि अब लूमिया स्मार्टफोन्स नोकिया लूमिया नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया नाम से आते हैं, लेकिन यह फोन नोकिया लूमिया 638 नाम से आया है। ऎसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी ने इस फोन की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी जिसके चलते इसे नोकिया नाम के साथ ही उतारा गया है। कंपनी ने इसमें 4.5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिस्पले स्क्रीन, 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रगन 400 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 5 एमपी का रियर कैमरा, 1830 एमएएच की बैटरी तथा 8 जीबी की मेमोरी दिए है। यह विंडोज फोन 8.1 ओएस पर काम करता है एंड्रायड फोन्स की तरह ऑन स्क्रीन विंडोज फोन साफ्टवेयर बटन का उपयोग करता है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।