मात्र 3749 रूपए में लीजिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस वाला स्मार्टफोन!
(India) कंपनी इसे लावा आइरिस 310 स्टाइल नाम से लेकर आई है। इसे 3749 रूपए की कीमत में उतारा है जो इसकी सबसे खास बात है। इसकी दूसरी सबसे खास बात इसमें दिया गया एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम तथा दो सिम लगना है। लावा आइरिस 310 स्टाइल में 3.5 इंच की एचवीजीए टीएफटी डिस्पले स्क्रीन लगी है। बेहतर परफोर्मेश के लिए इसमें 1.3 गीगाहर्त्ज डयूलकोर मीडियाटेक प्रोससेर, माली जीपीयू-400, 256 एमबी रैम तथा 2जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसें 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है। कंपनी ने इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 एमपी कैमरा पीछे तथा 0.3 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया है। कनेक्टिविटी में इसमें जीपीआरएस/ईडीजीई, वाय-फाय, माइक्रोयूएसबी, ब्लूटुथ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें 1400 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्राउन और ब्लू कलर में मैटेलिक बैक फिनिश के साथ उतारा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।