दिल्ली में नर्सरी दाखिले के लिए मैनेजमेंट और गर्ल चाइल्ड कोटे के सारे आवेदन रद्द हो गए हैं। कोटे की सीटें सामान्य वर्ग की सीटों में तब्दील हो गई हैं। यही नहीं, गर्ल चाइल्ड और सिबलिंग कोटे में अब तक जो पंजीकरण हुए हैं वो सामान्य आवेदनों में तब्दील हो गए हैं। उधर, स्कूल संघ ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। दरअसल, कोटा समाप्त होने और आवेदन रद्द होने से हर स्कूल में सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए सीटें बढ़ गई हैं। अब अभिभावकों को हर स्कूल में पहले से अधिक मौके मिलेंगे। 21 जनवरी तक आवेदन होगा। ध्यान रहे कि अब तक इन कोटे में जो आवेदन हो चुके हैं, उन्हें लेकर आवेदक अभिभावक कोटे की सीट के लिए दावा नहीं कर सकते हैं। वहीं, इस मसले पर निजी स्कूल दिल्ली सरकार से नाखुश हैं। एक्शन कमेटी के अध्यक्ष (स्कूल संघ) एसके भट्टाचार्य ने कहा, श्मैनेजमेंट कोटे का मामला हाईकोर्ट में है। 22 जनवरी को सुनवाई होनी है। ऐसे में सरकार द्वारा कड़ा कदम लेना सही नहीं है। हम बैठक कर आगे की कार्यवाही के लिए कानूनी राय लेंगे।श् वहीं, इस निर्णय से अभिभावकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। अभिभावक संघ मैनेजमेंट कोटा समाप्त किए जाने से खुश है लेकिन गर्ल चाइल्ड कोटा एवं उसके अंक रद्द किए जाने से नाराज है। एमएम पब्लिक स्कूल में आवेदन करने पहुंची अंजना जायसवाल कहती हैं, श्गर्ल चाइल्ड कोटा रद्द नहीं करना चाहिए था। लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए कोटा बनाया गया था। इससे फायदा हो रहा था।श्
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
