इसमें पीछे की तरफ ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि पुराने में 10 मेगापिक्सल का कैमरा था। यह 4K विडियो रेकॉर्ड कर सकता है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है। नए मोटो X में बैटरी 2300mAh की है, पुराने मोटो X में बैटरी 2200mAh थी। इसमें टर्बो चार्जिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 4 माइक नॉइस कैंसलेशन के साथ हैं। इसमें वॉटर रेजिस्टेंट कोटिंग भी की गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और जीपीएस शामिल हैं। 144 ग्राम वजन वाले इस स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 140.8x72.4x8.3-9.9 (मोटाई में अंतर इसके कर्व्ड डिजाइन की वजह से है) मिलीमीटर है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।