मोटो ई की टक्कर में पेनासोनिक ने उतारा "टी40" स्मार्टफोन
(India) कंपनी इसे पेनासोनिक टी40 नाम से लेकर आई है। इसे 5990 रूपए की कीमत में उतारा गया है। पेनासोनिक टी40 में दो सिम लगती है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ओएस पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 4 इंच की डब्लूवीजी आईपीएस डिस्पले स्क्रीन दी है। इसके अलावा इसमें 5 एमपी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे और फ्रंट में 2 एमपी कैमरा दिया गया है। पेनासोनिक टी40 एक 3जी स्मार्टफोन है जिसमें जीपीआरएस, ईडीजीई, वाय-फाय, माइक्रोयूएसबी और ब्लूटुथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें 8 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। बेहतर परर्फोमें के लिए इसमें 1जीबी रैम और 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। पेनासोनिक ने टी40 स्मार्टफोन में 1500 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा इसमें लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रोक्सीमिटी सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन को ब्राइट रेड, डार्क ग्रे और व्हाइट इन तीन रंगों में उतारा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।