मोबाइल से भेज सकेंगे धन
(India)


रिजर्व बैंक ने यूनिफायड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) मोबाइल एप पेश किया है। इससे आपका मोबाइल बैंक की तरह काम करेगा। इससे आप किसी भी बैंक के खाताधारक को मोबाइल या आधार नंबर के जरिये राशि भेज सकेंगे। इस एप को रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन की उपस्थिति में मुंबई में पेश किया गया। इस मौके पर एनपीसीआई के सलाहकार और इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलकेणी भी उपस्थित थे। इससे आनलाइन खरीदारी भी बेहद आसान हो जाएगी। कई भुगतान कंपनियों ने भी इसे अपनाने की योजना बनाई है। इस एप के जरिये आटो और टैक्सी चालक भी आसानी से राशि ले सकेंगे। रघुराम राजन ने वर्ष 2013 में रिजर्व बैंक गवर्नर की कमान संभालते समय कहा था कि बैंकिंग को गांव और छोटे शहरों तक पहुंचाना और मोबाइल बैंकिंग को आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में आरबीआई अब तक दो बैंक, 22 भुगतान बैंक, 10 छोटे बैकों का लाइसेंस के लिए अनुमति दे चुका है। इसमें से बंधन और आईडीएफसी बैंक शुरू भी हो चुके हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।