यमुना एक्सप्रेस-वे उतारा लड़ाकू विमान
(India)

आपात स्थिति में उतरने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने के उद्देश्य से किए गए एक परीक्षण के तहत भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान मथुरा के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफलतापूर्वक उतर गया। यह पहला मौका है, जब भारतीय वायु सेना का कोई विमान किसी राजमार्ग पर उतरा है। कई बार आपात स्थिति में सड़क को भी रनवे बनाना पड़ सकता है। किन सड़कों पर प्लेन उतारा जा सकता है, यह तय करने के लिए किए जाने वाले टेस्टा को रोड रनवे टेस्टन कहते हैं। भारतीय वायु सेना काफी समय से यह प्रयास कर रही थी कि आपात स्थित में लड़ाकू विमान हाइवे को रनवे की तरह इस्तेमाल कर सके और आज उसे इस अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। वायु सेना का कहना है कि वह भविष्य में इस तरह का अभ्यास दूसरे हाईवे पर भी करने की योजना बना रही है। आज के अभ्यास के लिए वायु सेना ने आगरा और मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के साथ तालमेल किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार तथा यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी से भी सहयोग मांगा गया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।