(India)
डेडलाइन नाम का यह ऐप आपकी मौत के बारे में तुक्के नहीं लगाता, बल्कि यह आईफोन के हेल्थकिट टूल से मिली जानकारी के आधार पर आपकी मौत की भविष्यवाणी करता है। यह टूल आपकी लंबाई, ब्लड प्रेशर, दिन भर में पैदल चलने और सोने को रिकॉर्ड करता है। ऐप इस डेटा के साथ आपकी जीवनशैली के बारे में कुछ सवालों के जवाब को मिलाता है और उसके आधार पर आपकी मौत की तारीख बताता है। ऐप के डिवेलपर ने ऐपल आईट्यूंस पेज पर लिखा है, 'वास्तव में कोई ऐप यह नहीं बता सकता कि आप कब मरेंगे। इसके बजाय यह ऐप आपके स्वास्थ्य पर ध्यान रखता है और आपको बेहतर जीवनशैली अपनाने और जरूरी होने पर किसी डॉक्टर के पास जाने के लिए प्रोत्साहित करता है।' इसमें आगे कहा गया है कि आप अच्छा खाना और रोजाना कसरत करके अपने मरने की तारीख की भविष्यवाणी बदल सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।