यूजीसी ने जारी की 21 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
(India)
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने एक बार फिर 21 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है। यूजीसी के वेबसाइट पर जारी की गई रिलीज के मुताबिक ये यूनिवर्सिटीज उसके नियमों को पूरा नहीं करती हैं और पूरी तरह से फर्जी हैं। इस लिस्ट में शामिल सबसे अधिक 8 यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में हैं, जबकि 6 दिल्ली से चलाई जा रही हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक-एक फर्जी यूनिवर्सिटी होने का खुलासा इस लिस्ट में किया गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।