यूपीपीसीएस की प्राथमिक परीक्षा रद्द
(India)
यूपीपीसीएस की प्राथमिक परीक्षा रद्द कर दी गई है. कल पर्चा लीक होने की खबर के बाद ये फैसला किया गया है. पर्चा लीक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. यूपीपीसीएस पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्कार किया है. एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, आशंका जताई जा रही है कि एसटीएफ पेपर लीक मामले में कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है. आपको बता दें कि कल उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी के बीस शहरों में 900 से ज्यादा सेंटर्स पर पीसीएस -2015 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा के लिए करीब साढ़े चार लाख लोगों ने आवेदन किया था. दो पालियों में होने वाला एग्जाम शुरू भी नहीं हुआ कि उससे पहले ही पेपर लीक हो गया. यूपी एसटीएफ की जांच में पेपर लीक का मामला सही पाये जाने के बाद पूरी परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई, लेकिन आयोग ने दूसरी पाली की परीक्षा भी आयोजित करा डाली. शाम साढ़े चार बजे परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी जहां आज के घटनाक्रम से बेहद मायूस नजर आए,

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।