IRCTC की वेबसाइट से रोजाना लाखों लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। पिछले साल ही IRCTC की वेबसाइट को अपग्रेड करके ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया गया था। वेबसाइट के यूजर फ्रेंडली बन जाने की वजह से ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करने लगे हैं। इसकी वजह से रेलवे रिजर्वेशन सेंटर पर लगने वाली भीड़ में भी कमी आई है। IRCTC के जरिए टिकट बुक करने वाले यूजर्स अपना टिकट ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए करते हैं। इसके लिए या तो वो डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग, क्रेडिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सुरक्षित हो सके इसके लिए IRCTC की वेबसाइट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसे TLS 1.1 और TLS 1.2 पर माइग्रेट किया गया है।
आपको बता दें Windows XP यूजर्स की संख्या अब देश में काफी कम है। ज्यादातर यूजर्स Windows 7 या Windows 10 इस्तेमाल करते हैं। IRCTC ने हाल ही में एयर पैसेंजर्स के लिए 50 लाख रुपये तक का फ्री-टू-कॉस्ट ट्रेवल इंश्योरेंस शुरू किया है। इस इंश्योरेंस का फायदा सभी क्लास के पैसेंजर्स को होगा। इसके अलावा चाहें आप अंतराष्ट्रीय यात्रा कर रहे हैं या फिर घरेलू यात्रा कर रहे हैं, आपको इस इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा। एक्सिडेंटल डेथ या परमानेंट डिसेबिलिटी होने पर यात्रियों के परिजनों को इस इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
