राजस्थान में राजकीय महाविद्यालयों में आज से ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो गए है जो 19 जून तक चलेंगे। इस बार कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया में अनेक बदलाव किए हैं। इन बदलावों से विद्यार्थियों को कतार में लगने से छुटकारा मिलेगा और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में प्रवेश के अवसर सुलभ हो सकेंगे। पहली प्रवेश सूची 24 जून को जारी होगी। इसमें नाम आने के बाद विद्यार्थी कॉलेज फीस ई-मित्र नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करा सकेंगे। इस बार केवल दो बार ही प्रवेश सूची जारी होगी। प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए दूसरी प्रवेश सूची के साथ ही प्रतीक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
