राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से शुरू हो गई है ..परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का जमावडा देखा गया....पहली परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों में घबराहट भी देखी गई .. सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर पौने 12 बजे खत्म हुई। आज पहला पेपर अंग्रेजी अनिवार्य विषय का हुआ। जयपुर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रं बनाए गए है। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 9564 विद्यार्थी पंजीकृत है। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के कुल 8 केन्द्रांे पर परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें दो केन्द्र शाहपुरा शहरी क्षेत्र में ओर 6 अन्य र्केद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए है। परीक्षा में आज पहला पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
