रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ नासा का अनुबंध
(India)
नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) ले जाने के लिए रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ 49 करोड़ डॉलर (करीब 3,123 करोड़ रुपये) का नया अनुबंध किया है। अमेरिका नए अनुबंध के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस ले जाने के लिए रूस पर भरोसा करना जारी रखेगा। यह अनुबंध साल 2019 तक के लिए किया गया है। हालांकि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच संबंध शीतयुद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पहुंच चुके हैं। अमेरिका जुलाई, 2012 में अपने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम को बंद करने के बाद से आइएसएस पहुंचने के लिए रूस पर निर्भर है। एक बयान में बुधवार को नासा ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों बोइंग और स्पेसएक्स से पिछले पांच सालों से निजी यान के विकास के लिए फंड नहीं मिलने से नासा के पास कोई विकल्प नहीं है। इसके चलते अमेरिका को रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्षयानों के उपयोग के लिए भुगतान करना होगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।