रोमिंग की दरों में कटौती
(India)
जहां एक तरफ कुछ समय पहले तक रोमिंग को फ्री करने की बात हो रही थी, वहीं फिलहाल ट्राई ने रोमिंग की दरों में कटौती कर दी है। ट्राई ने कहा है कि अब आउटगोइंग कॉल पर 80 पैसे प्रति मिनट से ज्यादा नहीं लगेगी रोमिंग। वहीं इनकमिंग रोमिंग 45 पैसे प्रतिमिनट से कम रखने की घोषणा की है। रोमिंग पर लोकल एसएमएस 25 पैसे का और एसटीडी एसएमएस 1 रूपए का हो गया है। इसके अलावा रोमिंग पर इंटर सर्किल कॉल 1.15 रूपए प्रति मिनट का कर दिया गया है। वर्तमान में रोमिंग पर लोकल आउटगोइंग कॉल के लिए 1 रूपया प्रति मिनट और एसटीडी कॉल का 1.50 रूपया प्रति मिनट लगता है। इसके अलावा इनकमिंग कॉल के लिए 75 पैसा प्रतिमिनट के हिसाब से चुकाना पड़ता है। अब तक लोकल एसएमएस के लिए 1 रूपया और एसटीडी मैसेज के लिए 1.50 रूपए प्रति एसएमएस चुकाना पड़ता है। यह नई दरें 1 मई से लागू होंगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।