एनडीए सरकार विदेशी की मदद से पांच नए आईआईटी खोलने की तैयारी में है। इनके बारे में इस फाइनेंशियल ईयर के बजट में ऐलान किया गया था। कांग्रेस पार्टी ने 1950 और 60 के दशक में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अगुवाई में इसी तरह इन संस्थानों की स्थापना की थी। मामले से वाकिफ एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में शुरू होने वाला आईआईटी अमेरिका के नामी-गिरामी संस्थानों के साथ मिलकर खोला जाएगा। इसके लिए समझौते पर दस्तखत के लिए एचआर मिनिस्टर स्मृति ईरानी भी मोदी के साथ अमेरिकी दौरे पर जाएंगी। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और केरल में खोले जाने प्रीमियर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स के लिए पार्टनर देशों की पहचान भी जल्द की जाएगी। 50 और 60 के दशक में मुंबई (तब बंबई), चेन्नई (तब मद्रास), कानपुर और दिल्ली में आईआईटी की स्थापना सोवियत संघ, पश्चिमी जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से हुई थी। मिसाल के लिए आईआईटी कानपुर को मैसच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया समेत 9 बड़े अमेरिकी संस्थानों के कंसोर्शियम से टेक्निकल सहयोग मिला था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
