वैज्ञानिकों ने 5.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर देखी रेडियो तरंगें
(International)

आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने धरती से 5.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में एक रहस्यमय स्रोत से निकली रेडियो तरंगों की पुंज को अपने टेलीस्कोप के जरिये पकड़ा है। इन तरंगों की हल्की झलक को कैमरे में कैद करने का काम कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (सीएसआइआरओ) के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने इसे आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लगे पार्क रेडियो टेलीस्कोप से पूरी चमक के साथ निकलते हुए देखा। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मेलबर्न स्थित स्वाइनबर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एमिली पेट्राफ ने कहा कि ये रेडियो तरंगें कुछ ही मिली सेकेंड दिखने के बाद लुप्त हो गई। शोधकर्ताओं के दल में शामिल एमिली का कहना था कि उसने रेडियो तरंगों की इस पुंज को टेलीस्कोप के जरिये अपनी आंखों से देखा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।