दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने आज चुनिंदा सर्किलों में प्रीपेड ग्राहकों के लिए 16 रुपये में एक घंटे अनलिमिटेड 3जी/4जी इंटरनेट डाटा प्लान पेश करने की घोषणा की। इसके अलावा उसने पाँच रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा तथा सात रुपये में लोकल सर्किल में वोडाफोन से वोडाफोन अनलिमिटेड कॉल का भी ऑफर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह ऑफर 07 जनवरी को लांच होगा और 09 जनवरी से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि ऑफर 16 रुपये प्रति घंटे से शुरू होगा तथा अलग-अलग सर्किलों में इसकी दर अलग-अलग होगी। यह 4जीध्3जी ऑफर बिहार एवं झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर तथा आँध्र प्रदेश एवं तेलंगाना सर्किलों में उपलब्ध नहीं होगा। वोडाफोन इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2जी ग्राहकों के लिए पाँच रुपये में एक घंटा अनलिमिटेड डाटा का पैक भी उपलब्ध होगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
