व्हाट्सएप पर भी भेजी जा सकेगी जीआईएफ इमेज
(India)

व्हाट्सएप यूजर के लिए खुशखबरी है। अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप पर जीआईएफ इमेज भी भेजी जा सकेंगी। यह जानकारी व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर नजर रखने वाले एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई है। फिलहाल व्हाट्सएप ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह फीचर सबसे पहले आईओएस यूजर के लिए व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया जाएगा जीआईएफ इमेज चलती फिरती तस्वीरों को कहा जाता है जो कुछ सेकेंड के वीडियो की तरह होती हैं। व्हाट्सएप पर कंपनी वीिडयो कॉलिंग फीचर भी जल्दही उपलब्ध करा सकती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।