श्याओमी ने भारत में रोकी Mi 3 की बिक्री
(India) रेडमी 1S की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए 2 सितंबर को शुरू होगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन परसों यानी 26 तारीख से शुरू हो चुका है। हैरानी भरा कदम उठाते हुए श्याओमी ने 26 अगस्त को Mi 3 के छठे स्टॉक की बिक्री के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं खोला। कंपनी अगले कुछ हफ्ते तक केवल रेडमी 1S स्मार्टफोन की बिक्री करेगी। इसकी वजह से Mi 3 की बिक्री अनिश्चित समय तक रोक दी गई है। हमसे बात करते हुए श्याओमी इंडिया के जीएम मनु जैन ने कहा कि कंपनी कुछ समय तक रेडमी 1S और रेडमी नोट की बिक्री पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है और Mi 3 की बिक्री रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी कुछ हफ्ते तक मार्केट की स्थिति देखेगी और उसके बाद ही Mi 3 की बिक्री शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि रेडमी 1S की लॉन्चिंग के मौके पर Mi 3 की बिक्री से खुश कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी इसकी सप्लाई बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 4 इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।