देश के चैथे नेविगेशन सैटेलाइट का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इस उपग्रह को लेकर भारतीय रॉकेट आंध्र प्रदेश में चेन्नई से लगभग 90 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए दागा गया। गौरतलब है कि यह उपग्रह पहले 9 मार्च को प्रक्षेपित किया जाना था परन्तु तकनीकी खराबी के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
