सड़क सुरक्षा के डिप्लोमा डिग्री कोर्स शुरू होंगे
(India) जयपुर- कार्यक्रम में पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, जेडीए, 108 एम्बुलेंस और शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया। जिन्होंने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नए सड़क परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक 2014 पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने नए प्रस्तावित विधेयक को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर इम्प्लीमेंटेशन होने पर ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यशाला में मौजूद सेंटर फॉर रोड सेफ्टी के डायरेक्टर और डीजी मनोज भट्ट ने कहा कि नए विधेयक के प्रावधानों के अनुसार सड़क सुरक्षा के नियमों की बारीकियां समझकर उन्हें फील्ड में आमजन को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सेंटर फॉर रोड सेफ्टी सेंटर में सड़क सुरक्षा के डिप्लोमा डिग्री कोर्स शुरू करवाए जाएंगे। आमजन से लेकर अधिकारी स्तर पर कैपिसिटी डवलपमेंट का मुख्य कार्य होगा। सेंटर फॉर रोड सेफ्टी नेशनल स्टेट के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का काम करेगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।