सबसे कम छुट्टियां लेते हैं मुंबई के लोग: अध्ययन
(India) एक्सपेडिया के प्रबंध निदेशक (एशिया) विक्रम मल्ही ने कहा, कार्य व जीवन का संतुलन बिठाने में छुट्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन मुंबई के लोग छुट्टी लेकर घर पर आराम करने के बजाय दफ्तर में काम करने में ज्यादा आनंद महसूस करते हैं। वे उन्हें मिलने वाली कुल छुट्टियों में से कम का ही इस्तेमाल आराम के लिए करते हैं। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी एक्सपेडिया डॉट काम 2014 के सर्वेक्षण के अनुसार 97 प्रतिशत मुंबईवासी छुट्टियों के मामले में पीछे रहते हैं। 96 प्रतिशत अतिरिक्त छुट्टी के लिए कुछ नुकसान उठाने को तैयार हैं, जबकि 42 प्रतिशत छुट्टी लेने पर खुद को अपराध बोध महसूस करते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली छुट्टी के मामले में सबसे आगे है। यहां 99 प्रतिशत लोग एक बार छुट्टी से लौटने के एक सप्ताह के भीतर ही अगली छुट्टियों के लिए योजना बनाने लगते हैं। वे अतिरिक्त छु्ट्टी के लिए छोटा मोटा जोखिम उठाने को भी तैयार रहते हैं। यह सर्वेक्षण 25 अगस्त से 17 सितंबर के बीच दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुर और हैदराबाद में नार्थस्टार द्वारा किया गया। दिल्ली के आधे से ज्यादा लोग पैसे के बजाय ज्यादा छुट्टियों के पक्ष में हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।