सीईएस 2015 से पहले ही एल्काटेल ने उतारे चार फोन
(India) कंपनी ने अपने चार नए फोन अलग-अलग साइज और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अनाउंस कर दिए हैं। इसमें सबसे खास बात ये है इन फोन्स में एक 4जी नेटवर्क पर काम करने वाला भी है। इसके चलते ग्राहकों को अपनी पसंद की साइज और ओएस वाला स्मार्टफोन एक ब्रांड के तहत मिल जाएगा। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एल्काटेल ने 6 जनवरी को शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो से पहले ही धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपने चार नए फोन अलग-अलग साइज और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अनाउंस कर दिए हैं। इसमें सबसे खास बात ये है इन फोन्स में एक 4जी नेटवर्क पर काम करने वाला भी है। इसके चलते ग्राहकों को अपनी पसंद की साइज और ओएस वाला स्मार्टफोन एक ब्रांड के तहत मिल जाएगा। हालांकि एल्काटेल ने इन चारों ही स्मार्टफोन्स के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन ये 3.5 इंच, 4.0 इंच, 4.5 इंच तथा 5.0 इंच की डिस्पले स्क्रीन साइज में हैं। माना जा रहा है कि ये सभी स्मार्टफोन या तो एंड्रॉयडय, या विंडोज फोन या फिर फायरफॉक्स ओएस पर काम करने वाले हैं। यह भी माना जा रहा है इन चारों फोन में अलग-अलग ओएस दिया जा सकता है। इन सभी स्मार्टफोन्स को 6 से 9 जनवरी तक लॉस एंजिलिस में आयोजित होने जा रहे सीईएस 2015 के दौरान लॉन्च किया जा रहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।