गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई गुरुवार दोपहर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आस्क सुंदर इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कुछ छात्रों के सवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पूछे गए। ऐसे में एक छात्र ने पिचाई से पूछा कि गूगल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम भारतीय मिठाई पर क्यों नहीं रखती ? इस सवाल के साथ पूरा हॉल में हंसी से गूंज गया। इस सवाल के जवाब में सुंदर पिचाई ने कहा कि मेरी मां ने भी मुझसे इस बारे में पूछा था। हालांकि, अब एंड्रॉइड एम (6.0 मार्शमैलो) का नाम आ चुका है। ऐसे में हम एंड्रॉइड एन के बारे में सोच सकते हैं। इसके लिए हम ऑनलाइन पोल कराएंगे। ऐसे में भारतीय यूजर्स वोट करते हैं तो ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम किसी भारतीय मिठाई पर रख सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
