जमीन से हवा में मार करने वाली स्वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल ‘आकाश’ को शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने वायुसेना प्रमुख अरुप राहा को आकाश मिसाइल सौंपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया पहल को रक्षा विभाग ने आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी मिसाइल निर्मित किया है। वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
