भारतीय सेना को लंबे इंतजार के बाद आकाश मिसाइल मिल ही गई। मंगलवार को भारत डायनैमिक लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक ने थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग को नई दिल्ली में एक समारोह में मिसाइल का एक मॉडल प्रतीक स्वरूप भेंट किया। आकाश करीब सौ फीसदी स्वदेशी है। जमीन से हवा में मार करने वाली आधुनिक श्आकाशश् मिसाइल दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलिकाप्टरों और ड्रोन विमानों को 25 किलोमीटर दूर से निशाना बना सकती है। यह 14,333 किमीध्घंटे की गति से हमला करने में सक्षम है। सेना को अगले दो साल में 600 आकाश मिसाइलें मिलेंगी। इस पर 14 हजार 180 करोड़ रूपए खर्च होंगे। ये मिसाइल देश के लिए हवाई सुरक्षा ढ़ाल साबित हो सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
