सेल्कॉन कैम्पस A15K स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3449 रुपए
(India) ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला सेल्कॉन कैम्पस ए15के स्मार्टफोन ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 320x480 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 3.5 इंच का डिस्प्ले है। एक गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा है। 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 1400mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। यह 3G सपॉर्ट नहीं करता है। पिछले हफ्ते सेल्कॉन ने 3799 रुपए का कैम्पस मिनी A350 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जून में कंपनी ने ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कैम्पस A35K लॉन्च किया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।