(India)
साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रैंड नियो, गैलेक्सी ग्रैंड 2 की कीमत आपकी उम्मीद से काफी ज्यादा कम कर दी हैं, सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रैंड नियो को 18450 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था कुछ समय बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 17,100 रुपए तक कम हुई. इसके बाद कंपनी ने एक बार फिर गैलेक्सी ग्रैंड नियो की कीमत में कमी की तब इसकी कीमत 13,668 रुपए तक कम हो गई थी, अब एक बार फिर कंपनी ने इसकी ऑफिशियली कीमत में कमी की है, गैलेक्सी ग्रैंड नियो की नई कीमत 11,997 रुपए होगी,,इसके साथ गैलेक्सी ग्रैंड 2 कीमत में भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कमी की है, गैलेक्सी ग्रैंड 2 की लॉन्च के समय कीमत 22,990 रुपए थी, गैलेक्सी ग्रैंड 2 कीमत में अच्छी खासी कमी आ चुकी है, सैमसंग की साइट पर गैलेक्सी ग्रैंड 2 की नई कीमत 16,990 है, इसके अलावा सोनी ने भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया जेड अल्ट्रा और एक्सपीरिया एम2 ड्यूअल कीमत में कमी की है, सोनी ने Xperia Z Ultra dualकी कीमत में भारी कटौती की है, सोनी ऑफिशियल साइट पर Xperia Z Ultra की नई कीमत 19,990 रुपए है, आपको बता दें लॉन्च के समय Xperia Z Ultra की कीमत 46,990 रुपए थी
वहीं सोनी ने एक्सपीरिया एम 2 की कीमत 15,949 रुपए कर दी है. इस साल अप्रैल में लॉन्च के समय Xperia M2 dual की कीमत 21,990 रुपए थी. आपको बता दैं दोनों कंपनियों के नई कीमतें सात नबंबर से लागू होंगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।