सैमसंग लेकर आया सबसे अलग तरह का बजट स्मार्टफोन
(India) इसकी सबसे खास ये है कि कंपनी इसे नई सीरीज के तहत लेकर आ रही है। इसकी दूसरी सबसे खास बात ये है यह एंड्रॉयड या अन्य ओएस पर काम न करके सैमसंग के ही "टीजन" ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कंपनी जे1 को को बजट स्मार्टफोन के तौर पर लेकर आ रही है। सैमसंग जेड1 स्मार्टफोन भारत में 18 जनवरी 2015 तक लॉन्च कि या जा सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन को 6500 रूपए तक की कीमत में उतारा जाएगा। इस कीमत में यह फोन मोटोरोला मोटो ई, एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन्स, जियाओमी रेडमी 1एस तथा एसुस जेनफोन 4 जैसे स्मार्टफोन्स को तगड़ी चुनौति देने वाला होगा। टीजन ओएस पर आधारित सैमसंग जेड1 जबरदस्त फीचर्स से लैस 3जी डयूल सिम स्मार्टफोन होगा। इसमें 4 इंच डिस्पले 840*480 पिक्सल के साथ, 1.2 गीगाहर्त्ज सीपीयू, 768 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल मेमोरी, 1500 एमएएच बैटरी दिए जा रहे हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें वाय-फाय, ब्लूटुथ 4.0, एफएम रेडियो आदि दिए जा रहे हैं। इसमें 3 एमपी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे तथा 0.3 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया जा रहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।