चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन कूलपैड मैक्स शुक्रवार को पेश किया जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि बेंगलुरू में उसका अनुसंधान एवं विकास केंद्र इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि कूलपैड मैक्स दुनिया का सबसे पहला डुअल इन वन प्रौद्योगिकी वाला फोन है जो कि ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को नया आयाम देता है। कंपनी इस फोन को अमेजन पर ऑनलाइन बेचेगी। यहां डुअल प्रौद्योगिकी का मतलब इस फोन में एक साथ दो व्हॉट्सएप, दो फेसबुक या दो जीमेल एकाउंट इस्तेमाल इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कंपनी के बयान के अनुसार क्वालकॉम स्नैपड्रेगन व ओक्टाकोर प्रोसेसर आधारित कूलपैड मैक्स में 4जीबी की रैम, 64 जीबी की मैमोरी, 13एमपी का कैमरा व 2800 एमएएच की बैटरी है। कूलपैड ग्रुप के सीईओ ली बिन ने कहा कि भारत एक विशाल व बढ़ता हुआ बाजार है जहां नवोन्मेष की हमेशा सराहना व स्वागत किया जाता है। कंपनी बेंगलुरू में अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित कर रही है जो कि इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। कंपनी अपने स्मार्टफोनों की ऑफलाइन यानी स्टोर में ब्रिकी भी शुरू करेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
