‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया
(India) रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘अत्याधुनिक आकाश मिसाइल को एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण परिसर-3 से सुबह करीब 11:42 बजे दागा गया।’ परीक्षण को पूरी तरह सफल करार देते हुए आईटीआर के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने कहा, ‘यह पूरा अभ्यास भारतीय वायुसेना की ओर से प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर किया गया।’ आकाश एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली विमान भेदी रक्षा प्रणाली वाली मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इस मिसाइल के वायुसेना वाले संस्करण को पहले ही शामिल किया जा चुका है, लेकिन सेना वाले संस्करण को शामिल करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यह मिसाइल 25 किलोमीटर के दायरे में मार कर सकती है और अपने साथ 60 किलोग्राम वजन का हथियार ले जाने में सक्षम है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।