(India)
पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंट सर्विस को जोड़ा है।भारत और ब्राजील में सबसे पहले लाया गया है। इसके तहत व्हाट्सएप यूजर्स एक-दूसरे को पैसे भेज पाते हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को अपनी पहचान (identity) वेरिफाई करनी होगी।बता दें कि फिलहाल व्हाट्सएप भारत या ब्राजील में पेमेंट के लिए किसी तरह का वैरिफिकेशन नहीं कराता है। व्हाट्सएप पेमेंट के लिए UPI सर्विस का इस्तेमाल करता है और मोबाइल नंबर के जरिए वेरिफिकेशन करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी संभव है कि कंपनी कुछ नए देशों में इस सर्विस को लॉन्च करने जा रही हो, जहां पेमेंट के लिए वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।