11 फीसद बढ़ सकता है कर्मचारियों का वेतन
(India)
कर्मचारियों के वेतन में इस साल औसतन 11.3 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म हे ग्रुप की रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि एफएमसीजी व रसायन उद्योग इस मामले में सबसे आगे रहेंगे। हे ग्रुप इंडिया के भारतीय कारोबार के प्रबंधन ने कहा, हमने जो अध्ययन किया है उसके आधार पर 2015 में वेतन वृद्धि दहाई अंक में रहेगी। फिलहाल बाजार 10-11 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकता है। हे ग्रुप के मुताबिक परिचालन और लिपिक स्तर के पेशेवरों की वेतन वृद्धि 11.9 प्रतिशत जबकि मझोले स्तर के प्रबंधन स्तर पर कर्मचारियों का वेतन 11.1 प्रतिशत बढ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कर्मचारियों के वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस सकारात्मक असर सेवाओं और उत्पादन पर पड़ेगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।