सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित के पेपर को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। राजधानी के करीब 350 स्कूलों ने कठिन परीक्षा को लेकर बोर्ड से शिकायत की है। वहीं दूसरी ओर अभिभावक दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। कमेटी की मदद लेंगेरू इस बीच, सीबीएसई ने कहा है कि गणित के पेपर के लिए एक्सपर्ट कमेटी की मदद ली जाएगी। मूल्यांकन से पहले हर सवाल व उसके जवाब को परखा जाएगा। सीबीएसई के स्पष्टीकरण के बाद भी अभिभावक और छात्र डरे हुए हैं। दिल्ली निजी स्कूल संघ का कहना है कि 350 के करीब स्कूल शिकायत कर चुके हैं और 600 से अधिक स्कूलों में अभिभावक शिकायत कर रहे हैं। हमने सीबीएसई को इस बाबत जानकारी दे दी है। लगभग हर केंद्र पर छात्रों के सवाल छूट गए थे। छात्रों के विरोध के बाद केंद्र सरकार को भी दखल देना पड़ा। केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने भी छात्रों की दिक्कत को देखते हुए पेपर की जांच की बात कही थी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
